गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में शुक्रवार को एनसीसी की रैंक सेरेमनी आयोजित की गई। यहां मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्राचार्य डॉ समीर सरकार उपस्थित रहे। वहीं मौके ANO डॉ बालेंदु शेखर त्रिपाठी, हिंदी विभाग के डॉ बलभद्र, अंग्रेजी विभाग के डॉ एमएन सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को बुके देकर की गई। जिसके बाद अतिथियों और ANO डॉ बीएस त्रिपाठी ने कैडेटों को संबोधित किया और एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान कहा गया कि एनसीसी के साथ त्याग, राष्ट्रीय आदर्श, सेवा, साहस, देश प्रेम, स्वस्थ जीवन शैली, ज्ञान के प्रति आदर और देश की विभिन्नता के प्रति सम्मान अपने आप जुड़ जाते हैं, इसलिए एनसीसी कैडेट्स को इन भावनाओं को अपने व्यक्तित्व में समाहित करते हुए कार्य करना चाहिए।

डॉ बस त्रिपाठी ने जानकारी दी कि एनसीसी को अब ug के पाठ्यक्रम में भी एडिशनल जेनरिक इलेक्टिव सब्जेक्ट के रूप में शामिल कर दिया गया है।
संबोधन के बाद एनसीसी कैडेटों को रैंक प्रदान किए गए।
बताया गया कि शिवम शर्मा को सीनियर अंडर ऑफिसर के लिए चुना गया वहीं रितिक शर्मा, कृष्णा यादव, रंजीत शर्मा और सूरज पांडेय का चयन अंडर ऑफिसर के रूप में किया गया।
प्राचार्य समेत अन्य उपस्थित गणमान्यों ने कैडेटों को रैंक प्रदान करते हुए बैज पहनाया।
बताया गया कि एनसीसी कार्यालय को गिरिडीह कॉलेज के नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। जिसकी मांग काफी समय से की जा रही थी। नए भवन में कर्यालय और क्लासरूम शिफ्ट होने पर कैडेटों ने काफी उत्साह और खुशी है।
यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ बालेंदु शेखर त्रिपाठी कर रहे थे वहीं संचालन कैडेट राहुल सिन्हा ने किया।











