रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गावां प्रखंड के विभिन्न स्थानों में कलश स्थापना के साथ नवरात्र अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया।उक्त अवसर पर गावां, पिहरा, माल्डा, नगवां व डेवटन में विधि विधान से वैदिक मंत्रो चार के बीच कलश स्थापना व ध्वजारोहण किया गया। इन स्थानों पर मां दुर्गे की प्रतिमा को कलाकार अंतिम रूप देने में लगे है। गायत्री परिवार के द्वारा भी चिहुटिया व पिहरा में नवरात्र अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। कुछ अन्य मंदिरों व घरों में भी नवरात्र अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। कलश स्थापना के साथ ही मंदिरों में लोग पूजा अर्चना व दीप दान हेतु पहुंचने लगे हैं। पुजन प्रारम्भ होते ही बाजार में भी चहल पहल का माहौल देखा जा रहा है।













