झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर समूचे राज्य भर में विभिन्न जिलों के निकायकर्मी सहित नगर निगम कर्मियों अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। इसी कड़ी में जिले के भी निकाय कर्मी महामंत्री अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार से निगम परिसर में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए है। इस दौरान हड़ताल कार्यक्रम की अध्यक्षता फेडरेशन के जिला मंत्री लखन हरिजन और संचालन साबिर अंसारी कर रहे है। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर निगम कर्मियों ने राज्य सरकार पर जमकर बरसे। इस बाबत हड़ताल को संबोधित करते हुए अशोक सिंह ने कहा कि कई बार सरकार से निगम कर्मियों के मांगों को लेकर वार्ता की गई लेकिन सरकार द्वारा वादाखिलाफी की गई। उन्होंने कहा कि कई बार लिखित समझौता होने के बाद भी निकाय कर्मियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। महासंघ के नेता श्री सिंह ने कहा कि विगत कई वर्षों से नगर निगम कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन करते आ रहे हैं। इस दौरान सरकार के द्वारा कई बार कर्मचारियों की मांग को पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया। लेकिन कर्मचारियों की मांग अभी तक अधूरी है इसलिए कर्मचारियों ने हड़ताल करने का निर्णय लिया है। मिर्तुंजय सिंह,लखन हरिजन,शंभू सिंह,श्रीकांत यादव,सुभाष शर्मा,विकाश यादव,आकाश सिंह ,राजा हाड़ी,निशांत वर्मा,रोहित सिंह,मोहन वर्मा ,बबलू हाड़ी सहित कई नगर निगम कर्मी हड़ताल पर बैठे हुए है।












