गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अंतिम तिथि बुधवार को मुखिया के लिए कुल 25 व वार्ड के लिए कुल 99 प्रत्याशियों ने नामांकण का पर्चा दाखिल किया। अंतिम दिन मुखिया के लिए नगवां से निवर्तमान उप प्रमुख नवीन कुमार बादीडीह से बबीता देवी,मंझने से डोली देवी एवम चिन्ता देवी,सांख से बसंती देवी आदि ने नामांकण किया। मुखिया के लिए अंतिम तिथि समाप्त होने तक कुल मुखिया के लिए 84 महिला व 54 पुरूष कुल 128 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया वहीं वार्ड के लिए 296 महिला व 199 पुरूष कुल 495 प्रत्याशियों ने नामांकण किया।