केंद्र में बनी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ साल पूर्ण होने पर मंगलवार को भाजपा ने आठ साल बेमिसाल के कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम मकतपुर क्षेत्र पूर्व विधायक निर्भर शाहबादी के आवासीय कार्यालय में किया गया।बताया गया कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हो रहे रैली में प्रधानमंत्री के संबोधन को एल ई डी के माध्यम से देखा सुना गया।उनके संबोधन समाप्त होने पर पूर्व विधायक श्री शाहाबादी व अन्य नेताओं ने कहा कि आज देश बदल रहा है, देश प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन रहा है।स्टार्टप के जरिये रोजगार और उत्पादन के क्षेत्र में भारत पूरे विश्व मे तीसरे नम्बर पर है।भारत को इस ऊँचाई पर पहुचाने में हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का ऊंची सोच और लगनशीलता का परिणाम है।भारत आज किसी के सामने आंख झुका कर नही बल्कि सीना तान कर खड़ा रहता है।आज भारत किसी के साथ मजबूरी में दोस्ती नही करता है, बल्कि दूसरे मजबूर होते हैं तो हमारी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाता है,ताकि हमसे उन्हें कोई सहयोग मिले।आज इस आठ साल के कार्यकाल के पूर्ण होने पर किसान सम्मान निधि की 11वी क़िस्त के रूप में राशि निर्गत करने पर बहुत बहुत बधाई दी।श्री निर्भय शाहाबादी ने प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किये जो देश के लाभुक लोगो से सीधे संबाद किये।
इस कार्यक्रम में ,ज़िला महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा,पूर्व जिला अध्यक्ष सह नवनिर्वाचित जिलापरिषद सदस्य विनय शर्मा,भाजपा नेता सुरेन्द्र बर्मन,वरिष्ठ भाजपा नेता संत कुमार लल्लू,ज़िला नगर महामंत्री सिंकू सिन्हा,वीरेंद्र वर्मा,रंजन सिन्हा,हबलु गुप्ता, दीपक शर्मा,नीलू सिन्हा,अशोक सिंह,गोपाल विश्वकर्मा, संजीत सिंह पप्पू,संतोष गुप्ता,गोपाल मंडल,गोबिंद तुरी,सुरेश मंडल,मनोज संगहि, गंगाधर दास,इनोद साव,रामचंद्र साव,फलेंद्र सिंह,अमित पासवान,बाजो पंडित,सुबोध सिंह,ललन सिन्हा,राजेश गुप्ता, भानु जी,सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद थे।