बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गोबरीडीह के रहने वाली रत्ना देवी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। शनिवार को महिला को इलाज के लिए समय रहते सदर अस्पताल लाया गया।बताया गया कि महिला के पति इसे पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां इसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया। बताया गया कि संतोष शर्मा की पत्नी रत्ना देवी के भाई की शादी मध्य प्रदेश सिंगरोली में है।बताया गया कि इसकी शादी को 5 साल हो गए हैं और इसके दो बच्चे भी है। यह शादी में मायके जाने की जिद कर रही थी। पति ने अभी जाने को मना किया। जिसके बाद इसने धथूरे का बीज खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।फिलहाल इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।