मुफस्सिल क्षेत्र के छाताटांड में मंगलवार रात खूब धूमधाम से मां मनसा की पूजा की गई जो बुधवार सुबह तक चलते रही। इस क्रम में सांप भी नचाया गया।बताया गया कि पिछले 65 वर्षों से यहां सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा होती चली आ रही है। इसे लेकर पुरे गांव के लोग काफी उत्साहित रहते है। पुरे गांव के लोग एक जगह इकट्ठा होकर माँ मनसा की पूजा अर्चना करते है और पूजन के बाद लोग रात भर भजन कीर्तन करते है। बताया गया कि इस पूजा में सांप को नचाने का भी रिवाज है जो बहुत ही मनोरम दृश्य होता है। यहाँ दूर दूर से सपेरा सांप का नाच दिखने आते है। छाता टांड में यह पूजा राम कृष्ण यादव निराला जी के घर में हुई। जिसमे रामकृष्ण यादव निराला, राधा देवी, उमेश यादव, सुबोध यादव, संगीता देवी, किशन यादव, शारदा देवी, अवधेश यादव, ज्योति देवी, सुरेंदर यादव, सुधा देवी, जयराज यादव, गायत्री देवी, सूरज यादव, रूपा देवी, उमेश यादव ,रितु देवी, शिवम, शशि, ओम, सत्यांश, अंश आदि सम्मिलित हुवे और पूरी पूजन व्यवस्था में अपना सहयोग दिया।