किसान क्रेडिट कार्ड ऋण वितरण को लेकर गांडेय प्रखंड कार्यालय स्थित न्यू बिल्डिंग सभागार में गुरुवार को एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कैम्प में 333 किसानों के बीच करीब एक करोड़ का ऋण वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक ने कहा कि केसीसी ऋण किसानों को खेती करने में मददगार साबित होगा। किसान ऋण लेकर बेहतर तरीके से खेती करें। इस विषय पर बीडीओ विजय कुमार, उप प्रमुख किशोर मुर्मू सहित कई सम्मानित जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जिप सदस्य हेंगामुनी मुर्मू, कृषि पदाधिकारी उपेंद्र कुमार, मुखिया अमृतलाल पाठक, मुखिया अकबर अंसारी,बीटीएम विजय प्रकाश सहित कई लोग उपस्थित थें।