नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 29 धरियाडीह हीरो शोरूम के बगल गली में पूरा नाली का निर्माण नहीं होने के कारण गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। बताया गया की नाली जाम हो जाने से भी पानी का निकासी नहीं हो पाता है। इस बाबत स्थानीय निवासी अजमल हुसैन ने कहा की हीरो शोरूम गली के पीछे नाली का निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण घरों से निकलने वाले गंदे पानी हम लोगों के घर तक आकर पूरा फैल जा रहा है। बताया की नाली का निर्माण कुछ ही दूर तक हुआ है। बरसात होने के बाद पानी घर के अंदर तक घुस आता है। कहां की गंदे पानी का बहाव रहने के कारण हमेशा बदबू देता है। बच्चों को भी स्कूल कॉलेज जाने में परेशानी होती है। कहां गया कि इसको लेकर सात आठ महीने पूर्व स्थानीय विधायक, उपायुक्त, उप नगर आयुक्त, एसडीओ को आवेदन दे चुके हैं लेकिन अब तक कोई भी निराकरण नहीं निकल पाया है। जिसके कारण हम लोग गंदगी में जीवन ज्ञापन कर रहें है। बदबू के कारण बीमारियां भी फैल रही है मच्छर का प्रकोप भी बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने विधायक और प्रशासन से जल्द से जल्द नाली निर्माण का कार्य पूरा कराने की मांग की है। ताकि स्वच्छ माहौल में रह सके।