रिपोर्ट :- विकास सिन्हा
गावां भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में मंगलवार को मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के अध्यक्षता में किसान मोर्चा कमेटी का गठन किया गया। इसमें मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव उपस्थित थे। इस दौरान सर्वसम्मति से चंद्रिका यादव को अध्यक्ष, मदन मिस्त्री व उपेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, बृजनंदन पांडेय व सरयू प्रसाद वर्मा को महामंत्री, लक्ष्मण मिस्त्री एवं सुनील यादव को मंत्री, राजेश राम को कोषाध्यक्ष, दीपक सिंह को मीडिया प्रभारी, चितरंजन यादव को सोशल मीडिया प्रभारी, प्रताप सिंह आईटीसेल प्रभारी बनाया गया। वहीं कैलाश सिंह, प्रकाश राम, रविन्द्र कुमार यादव, राम प्रसाद यादव और अजय वर्मा को कार्यसमिति सदस्य में शामिल किया गया है। नवचयनित किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चंद्रिका यादव ने कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
मौके पर जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी, महामंत्री मुन्ना सिंह, अमरदीप निराला, अंकज सिंह, कांग्रेस यादव, मनोज सिंह, दिलीप पांडेय, विशाल पांडेय, दिलीप बरनवाल,पवन पांडेय,विशाल राणा समेत कई लोग उपस्थित थे।