खंडोली पेयजलापूर्ति के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने ठेकेदार द्वारा मनमानी करने का आरोप लगाते हुए बुधवार से हड़ताल शुरू किया,हड़ताल की सूचना मिलते ही निगम के अर्बन प्लानर मंजूर आलम, उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति मौके पर पहुंचे और कर्मियों की समस्याओं से रूबरू हुए।मौके पर उन्होंने कर्मियों को सकारात्मक आश्वासन दिया तब जा कर हड़ताल खत्म किया गया।

