अखिल भारतीय कायस्थ महासभा फाउंडेशन ने न्यू बरगंडा निकुंज अपार्टमेंट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के दुसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती खूब उत्साह के साथ मनाया।मौके पर संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा की गई। बताया गया कि फाउंडेशन की ओर से दोनों महानुभाव के जयंती पर उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। साथ ही उनके आदर्शों को अपनाने की बातें भी कही गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से काजल सिन्हा, शितल सिन्हा , आत्मानंद कुमार , हेमन्त सिन्हा , अभिषेक सहाय,रंजन सिन्हा, स्विटि सिन्हा, शिवानी सिन्हा, शैलेश सिन्हा, दीपक श्रीवास्तव,अनोखी राज एवं अन्य कई सदस्यगण उपस्थित थे।