रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गुरुवार को माननीय नालसा नई दिल्ली और माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के अध्यक्ष के आदेशानुसार ,जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सचिव के मार्गदर्शन में गावां प्रखंड के सांख, सेरूआ, गावां, पसनौर पंचायत के विभिन्न गाँव जा कर पैन इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत का अमृत महोत्सव के अवसर पर कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक सहायता केंद्र प्रखंड कार्यालय गावां के पीएलवी मुकेश वर्मा ने उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इसमें गरीब ,असहाय, महिला ,वृद्धा, अनाथ बच्चा इन लोगों को निःशुल्क कानून की जानकारी दिया एवम् विधिक जागरूकता रथ के माध्यम से सुदूरवर्ती इलाकों तक आमजनों को कानून की जानकारी पहुँचा कर जागरूक किया जा रहा है ताकि कानून की जानकारी के अभाव से किसी भी वर्ग के लोग वंचित ना रहे।

पीएलवी सहदेव साव ने उपस्थित लोगों को झालसा रांची तहत निःरोगी भवः योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी लोग कानून के जानकारी के बिना मूलभूत अधिकारों से वंचित ना रहे।झालसा से प्राप्त पम्पलेट को आमजानों के बीच वितरण किया गया।गठित टीम के द्वारा आमजनों को विधिक जागरूकता रथ गांव गांव पहुँचकर निःशुल्क कानून की जानकारी देकर जागरूक कर रही है साथ में सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकरी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दिया जा रहा है।