जल्द ही झारखंड को भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल सकती है। यह ट्रेन रांची रेल मंडल हटिया से हावड़ा तक चलेगी। हालांकि अभी तक इसके लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रेलवे अधिकारियों की अनुसार इसी साल ही हटिया से वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हो सकती है। इसके लिए रांची रेल मंडल की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बता दें कि सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर देश में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का लक्ष्य रखा है। अब तक देश में 7 ऐसी ट्रेनें चल रही हैं।