शहर के सामाजिक कार्यकर्ता रहे स्व जमुना मिस्त्री के 12 वीं के मौके पर रविवार को कई दलों के नेता , शुभचिंतक व गणमान्य नागरिक उनके सिहोडीह के आवास पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की l मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने स्व शर्मा के निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया और कहा कि स्व शर्मा गरीबों के सच्चे हमदर्द थे। सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव ने उन्हें एक कुशल समाजसेवी बताया l कहा कि स्व शर्मा गरीबों और जरूरतमंदो की सेवा को हमेशा तत्पर रहते थे l इनके अलावा झामुमो नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह,आजसू नगर अध्यक्ष बाबू बंगाली,माले नेता राजेश यादव,राजेश सिन्हा,अधिवक्ता संघ के संयुक्त सचिव दसरथ प्रसाद,मुखिया संदीप शर्मा,वार्ड पार्षद अशोक राम, अजित कुमार पप्पू,भाजपा नेता संजीत सिंह पप्पू, सामाजिक कार्यकर्ता ठाकुर वर्मा,सुशील शर्मा,छोटेलाल यादव ,रोहित शर्मा,सहित कई लोग शरीक हुए l
मौके पर उनके पुत्र मनदीप शर्मा ने गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराया और उनके बीच कम्बल का वितरण किया l इसके साथ ही वृद्धाश्रम में भी उनके द्वारा बुजुर्गों को भोजन करा, उनके बीच कम्बल का वितरण किया गया l