सरिया ,गिरिडीह
*सम्राट अशोक पर दिये गये विवादित टिप्पणी के खिलाफ कुशवाहा संघ ने किया पुतला दहन*
पिछले दिनों एक लेखक दयाशंकर सिन्हा के द्वारा लिखी गई पुस्तक मे चक्रवर्ती सम्राट अशोक पर दिये गये विवादित टिप्पणी पर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है और यह आक्रोश का माहौल अब धीरे-धीरे बिहार, उत्तर प्रदेश के बाद झारखंड में फैलने लगा है इसी क्रम में सरिया कुशवाहा संघ के द्वारा रविवार को सरिया के विवेकानंद चौक पर पुतला दहन का किया है, जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे गांडेय के पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा और कांग्रेस नेता बासुदेव वर्मा, सरिया प्रमुख रामपति प्रसाद शामिल हुवे, इस बाबत श्री वर्मा ने कहा कि हमारे देश के चक्रवर्ती सम्राट अशोक के शासन को पुरे विश्व ने सराहा और सम्राट की उपाधि ने नवाज़ा है जिसे एक नौटंकी बाज तथाकथित लेखक की तुलना क्रूर मुगल शासक औरंगजेब से किया है जो सिन्हा जी के मानसिक दिवालियापन का संकेत है और ऐसे बयानों से पूरे देश मे आपसी भाईचारे और उन्माद फैलाने जैसा है, हम इस दिवालियापन इंसान का इलाज कांके के पागलखाने मे अच्छे डॉक्टर से करवाएंगे हम देश के महामहिम राष्ट्रपति महोदय से निवेदन करना चाहता हूँ कि इस लेखक को दिये गए सारे पुरस्कार वापस ले और सिन्हा सामाजिक रुप से इस बयान को लेकर माफी मांगे, इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज महतो, सांसद प्रतिनिधि प्रेमचंद महतो, मुकुंद मुरारी, जीप सदस्य अर्जुन आर्य, जय प्रकाश वर्मा,आदर्श युवा संगठन के प्रवक्ता राजीव रंजन कुशवाहा, धरमपाल महतो, बसंत वर्मा, पंकज, धर्मवीर, दशरथ,शिबू मौजूद थे।