तिसरी-सिंघो पंचायत के गुहियातरी गांव में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार शुबह को दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गई।जिसमें एक पक्ष के सुनीता देवी को गंभीर चोट लगने से तिसरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह रेफर कर दिया गया।इसके अलावे हिंसक झड़प में दोनो पक्ष से कई महिलाये को चोट लगी है।प्रथम से सुनीता देवी,संगीत देवी दूसरा पक्ष से चिनवा देवी,देवंती देवी सहित कई अन्य महिला शामिल है।बताया जाता है कि गुहियातरी गांव में घायल सुनीता देवी अपने जमीन पर खुदाई कर रही थी।इस बीच दूसरे पक्ष के लोगो ने जमीन पर दावा कर हमला बोल दिया।दोनो पक्ष में जमकर मारपीट हुई।मारपीट के बाद दोनो तिसरी थाना न्याय के लिये पहुंचे।