जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में घटी बड़ी दुर्घटना। पहलगाम के चंदनवाड़ी में आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में छह जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 30 जवान घायल हुए हैं। अभी राहत और बचाव कार्य जारी है। zee news से मिली जानकारी के अनुसार, बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी। उसी क्रम में ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। बस में 39 जवान सवार थे। 37 जवान आईटीबीपी और दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। बताया जा रहा है कि सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई।











