होली मिलन समारोह की मची धूम, खूब उड़े रंग-गुलाल
रंगों का त्योहार नजदीक आते ही क्षेत्र में होली मिलन समारोह की धूम मच गई है। गुरुवार को गांडेय प्रखंड के धोबिया मोड़ स्थित आजसू केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा के आवास परिसर पर पार्टी प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी साव की अध्यक्षता में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किए गए। इस दौरान गांडेय विधान सभा क्षेत्र के तीनों प्रखंड गांडेय, बेंगाबाद एवं गिरिडीह के विभिन्न पंचायतों से आये हुए पदाधिकारियों ने पार्टी विचारधाराओं पर प्रकाश डालते हुए पार्टी मजबूती,पार्टी विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी का परचम कैसे लहराया जाएं को लेकर अपनी अपनी महत्वपूर्ण बातों को रखा।
इस दौरान पार्टी केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा पार्टी मजबूती में एक-एक कार्यकर्ता का अहम रोल बताया। उन्होंने कहा कि आये दिनों जिस तरह से हमारी पार्टी मजबूत होता नजर आ रहा है,इससे लगता है हमें आने वाले दिनों में गांडेय विधान क्षेत्र की जनता-जनार्दन का सेवा करने का मौका हासिल होगी। मौकें पर सदस्यों ने श्री बैठा समेत एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और श्री बैठा द्वारा व्यवस्था किये गए विभिन्न प्रकार के व्यंजन खिलाकर होली का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारा के साथ मनाने का संदेश दिया। श्री बैठा ने बताया कि होली का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारा का प्रतीक है। इस त्योहार को हम सभी को शांति और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत का दौर चला। पारंपरिक होली गीतों पर लोग झूमते रहे। इस अवसर पर पार्टी के बजरंगी साव, सीपी साहा, शंकर प्रसाद राय, सुरेन्द्र रजक, प्रवीण गुप्ता,भरत शर्मा, मोहम्मद आशिक, राजेश सिन्हा, प्रियंका शर्मा, आजसू युवा मोर्चा के दीपक रजक, अमित यादव, बिनोद रजक सहित पार्टी के सैकड़ों महिला एवं पुरूष सदस्य मौजूद रहें।










