नगर थाना क्षेत्र के सर्कस मैदान के समीप अंजना माईका फैक्ट्री के अंदर सोमवार को दीवार गिरने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई जबकि हादसे में दो और मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए मृतक मजदूर की पहचान सिहोडीह निवासी 55 वर्षीय तुलो दास के रूप में की गई है। घटना के बाद आनन फानन में फैक्ट्री संचालक लखी प्रसाद गोरीसरिया दीवार के मलबे को हटाकर तीनों मजदूरों को गिरिडीह सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने तुलो दास को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य मजदूरों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली बताया गया कि तुलो दास पिछले कई वर्षों से इंडियन यूनियन इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री यूनिट में मजदूरी का काम करता था आज भी हर दिन की तरह काम कर रहा था किसी दौरान अचानक फैक्ट्री के अंदर की एक पुरानी दीवार टूट कर गिर गई। मलबे में दब जाने के कारण तुलो दास की मौत और अन्य दो मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। माले और जेएमएम नेताओं के साथ फैक्ट्री के मालिक के बीच मुआवजे की राशि को लेकर बातचीत हुई। माले नेता राजेश सिंहा जेएमएम के अभय सिंह और मौजूद लोगों के दबाव के बाद फैक्ट्री मालिक ने मृतक की पत्नी ललिया देवी को 6,95,650 रुपए देने पर अपनी सहमति जाता है और चेक सोपा। वही तत्काल अंतिम संस्कार के लिए ₹25000 नगद भी दिया।