गिरिडीह के कंट्रोल रूम के समीप आज पुनः यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यातायात पुलिस ने हेलमेट, गाड़ी के लाइसेंस और गाड़ी के कागजातों की जाँच की। खबर बनने तक 20 गाड़ियों का चालान काटा जा चूका था। यह अभियान इतना सख्त था की यहाँ लोगों की पैरवी भी काम नहीं आ रही थी। आज लोग पुलिस को चकमा देने में भी असमर्थ रहे। हज़ार कोशिशों के बाद भी लोग पुलिस के सामने अपनी दाल नहीं गला पा रहे थे। इस बाबत यातायात ट्रैफिक एसआई कृष्णकांत ने बताया कि लोगों को जागरूक करने एवं सड़क दुर्घटना को रोकने के उद्देश्य से गिरिडीह में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है साथ ही वे सभी से हेलमेट पहनने की अपील भी कर रहे है।












