टुंडी रोड स्थित वेंकटेश स्पंज और आयरन फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी की मौ,त संदेहास्पद परिस्थिति में हो गई। शनिवार को 4 बजे सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने इसे मृ,त घोषित किया। हालाकि बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव को लेकर मुफ्फसिल थाना चले गए।जानकारी के अनुसार महेशलुंडी पंचायत के पपरावाटांड़ निवासी मदन लाल विश्वकर्मा, वेंकटेश स्पंज एंड आयरन फैक्ट्री में लंबे समय से काम कर रहे थे। इस बाबत मुखिया विश्वनाथ साव ने बताया कि कंपनी की गाड़ी से मदनलाल विश्वकर्मा प्रत्येक दिन फैक्ट्री आना-जाना करते थे। शुक्रवार को रोज की तरह वो काम पर गए थे।आज अचानक एक ऑटो से उन्हें अचेत हालत में घर लाया गया। उसके बाद इलाज के लिए जब सदर अस्पताल लाया गया तो चिकित्सकों ने इन्हें मृ,त घोषित कर दिया।

sandigdh avstha me majdur ki mout
इस बाबत इन्होंने कहा जब वो सही सलामत घर से काम पर गए थे तो निश्चित तौर पर यह जांच का विषय है कि इनकी मौ,त कैसे हुई। इन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन से मांग किया कि वो प्रमाणित जानकारी दें कि वह फैक्ट्री से बाहर निकले थे। या फैक्ट्री में ही उनकी मौ,त हो गई। इन्होंने पुलिस प्रशासन से भी उचित जांच की मांग भी की है।












