जमुआ खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर बलैडीह के पास शुक्रवार अहले सुबह करीब 3 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। वहीं दो लोगों को मामूली चोट आई। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग जमुआ के पेटहंडी के निवासी है। सभी एक शादी समारोह में जा रहे थे। तभी कर का स्टेरिंग जाम हो गया और वहां पलट गई। घटना में नरेश यादव की मौत हो गई। जबकि विकास यादव, रंजन यादव, संदीप यादव, मुकेश यादव और अरविंद यादव घायल हो गए।