रविवार, 8 सितंबर को गिरिडीह के सुप्रसिद्ध चिकित्सक व सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ. एल पी सिंह का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रविवार को दुर्गापुर के एक अस्पताल में सुबह 8 बजे के करीब अंतिम सांस ली। वह कुछ दिनो से बीमार थे। उनके बेहतर इलाज के लिए उनके बेटे एन के सिंह दुर्गापुर ले गए थे। वहीं पर रविवार को उनका निधन हो गया। डॉ एल पी सिंह के निधन से गिरिडीह में शोक की लहर है। रविवार शाम 4 बजे के करीब डॉ एल पी सिंह का पार्थिव शरीर वीर कुंवर सिंह चौक पर पहुंचा। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव दरभंगा जिले के सनखेरहा गांव ले जाया गया है।