गिरिडीह जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज जीतपुर पंचायत के पहाड़पुर ग्राम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मूंगफली की खेती का निरीक्षण किया और खेतों में फसल की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बीज की उपलब्धता एवं गुणवत्ता से संबंधित जानकारी ली और किसानों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं।गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव खुद हल पकड़कर खेतों में जुताई करते नजर आए।किसानों के बीच जाकर उन्होंने खेती से जुड़ी चुनौतियों को करीब से समझने का प्रयास किया।

kheto me hal chalate dikhe giridiih dc
उपायुक्त ने मौके पर मौजूद कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने धान रोपनी कार्यों की भी समीक्षा की और खेतों में हो रहे रोपाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को धान रोपाई के लिए आवश्यक बीज और अन्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में समय पर उपलब्ध कराई जाए।

kisano se faslo ka liya jayja
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गांव में मौजूद पानी टंकी की स्थिति की भी जांच की और डीप बोरिंग को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलापूर्ति व्यवस्था में कोई बाधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को सिंचाई कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो।डीसी ने कृषि विभाग को किसानों से तालमेल बनाकर योजनाओं को धरातल पर उतारने की बात कही।

pani tanki nirikshan
ग्रामीणों के बीच डीसी को हल चलाते देख उत्साह का माहौल था। किसानों ने इसे प्रशासनिक जुड़ाव की नई मिसाल बताया और कहा कि इससे उन्हें हौसला मिला है। स्थानीय लोग पहाड़पुर दौरे को एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पहल मान रहे हैं।
