गिरिडीह के चैताडीह स्थित मातृत्व सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को शाम 7 बजे चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

laparvahi ka aarop
बगोदर प्रखंड के तारानारी निवासी हुलास विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि 8 दिन पहले ऑपरेशन से उनकी बहन ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन अब तक उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

chaitadih hospital
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन का घाव पक गया है और पस बह रहा है, बावजूद इसके डॉक्टरों ने कोई जानकारी नहीं दी। अब अचानक रेफर करने की बात कही जा रही है।

chikitsako par laparvahi ka aarop
परिजनों ने यह भी बताया कि ऑपरेशन के नाम पर 5000 रुपए लिए गए थे। इसी तरह दूसरे प्रसूता के परिजन ने भी चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

karyavai ki maang krte parijan
उन्होंने बताया कि किसी भी कर्मचारी या डॉक्टर द्वारा उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा है। परिजनों ने दोषी चिकित्सकों व कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।