गिरिडीह
गिरिडीह कॉलेज के पास संचालित दुकानों में शनिवार दोपहर 12 बजे बेंगाबाद अंचल अधिकारी प्रियंका प्रियदर्शी के नेतृत्व में तंबाकू उत्पादों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड के गुटखा, सिगरेट, खैनी और अन्य तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान दुकानों में अफरा-तफरी मच गई और कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए।
CO प्रियंका प्रियदर्शी ने अंचल विभाग के कर्मचारियों और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ दुकानों पर अचानक छापा मारा। उन्होंने खुद दुकानों के अंदर जाकर कड़ी जांच पड़ताल की। एक दुकान से जलता हुआ सिगरेट और भारी मात्रा में गुटखा जब्त किया गया। CO ने मौके पर ही दुकानदारों को फटकार लगाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

giridih college ke sameep chhapemari
इस दौरान कई दुकानदारों ने प्रशासन पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे केवल खजूर और स्वीट सुपारी बेचते हैं, लेकिन प्रशासन जबरदस्ती गुटखा बेचने का आरोप लगाकर उन्हें तंग कर रहा है।
हालांकि CO प्रियंका प्रियदर्शी ने साफ किया कि तंबाकू उत्पादों कीillegal के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार दास, कर्मचारी अमर सिंह, केवल राउत, रोहित कुमार वर्मा और अंचल विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
इस कार्रवाई से गिरिडीह कॉलेज क्षेत्र में संचालित दुकानों में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध तंबाकू कारोबारियों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे तंबाकू के सेवन से बचें और इसकी अवैध बिक्री की सूचना तुरंत दें। इस तरह के अभियान से तंबाकू के अवैध व्यापार पर नकेल कसने की कोशिश की जा रही है, जिससे युवाओं को तंबाकू के जाल से बचाया जा सके।