जमुआ से बाइक से बोडो स्थित घर लौटने के दौरान पचंबा के बुढ़वा आहरा के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। बताया गया कि पचंबा के बोडो निवासी मिथुन राम सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। शुक्रवार को इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। दोपहर में इसकी स्थिति सामान्य बनी हुई थी। रेफर करने की स्थिति नहीं थी।बताया गया कि गुरुवार रात इसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया। बताया गया की मिथुन राम बाइक से कही से घर लौट रहा था। तभी पचंबा के बुढ़वा आहरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाईक में धक्का मार दिया। जिससे यह सड़क पर गिर कर घायल हो गया। घटना में इसका सर फट गया।आसपास के लोगो ने इसे देखा और सदर अस्पताल लाया। जहां इसका इलाज चल रहा है। वही ठोकर मारने वाले वाहन को उसका चालक लेकर फरार हो गया। बाद में आसपास के लोगों ने इसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इसका इलाज चल रहा है।












