पारसनाथ रेलवे स्टेशन से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। रविवार 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना डुमरी थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि मृतक जामतारा का रहने वाला था। जिसकी पहचान लिलो महतो के रूप में हुई है। वहीं गांव के लोगों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। जिसके कारण वह अचानक रेल लाईन पर चला गया। जिससे उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है।
फिलहाल रेल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।












