तिसरी प्रखंड के अबरखा गांव में रविवार शाम को सीढ़ी से गिरने से एक वृद्ध महिला घायल हो गई। महिला का नाम रुकनी देवी है जिसकी उम्र 85 साल है। महिला अबरखा में अपनी बेटी घर में रहती थी। बताया जाता कि महिला जब अपने घर में सीढ़ी पे चढ़ रही थीं तभी वह संतुलन बिगड़ने से गिर गई। तत्काल परिजन द्वारा महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी लाया गया। जिसका ईलाज डॉ0 देवव्र्त् ने किया और बेहतर ईलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया