नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बोडो पासवान टोला में नाले का पानी घरों में घुस रहा है।शनिवार को लोगों नें अपनी परेशानी बयां की।बताया गया कि इन दिनों यहां के लोगों को विभिन्न तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।दरअसल यंहा के लोगों के अधिकांश घरों में नाली का पानी घुस जा रहा है। जिससे लोगों का यहां जीना मुहाल हो गया है।वार्ड नंबर 6 बोडो पासवान टोला के लोगों ने बताया कि इस मामले को लेकर कई बार स्थानीय वार्ड पार्षद ओर निगम से साफ – सफाई करने की मांग की गई है।लेकिन उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड में जब से नाली बना है, तब से एक बार भी सफाई नहीं हुई है। कहा कि जरा सी बारिश होने के बाद लोगों के घरों में नाली का पानी घुस रहा है। लोगों ने निगम से साफ – सफाई की मांग की है।