अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा के मद्देनजर गांडेय प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाला गया। ऐसे में अहिल्यापुर पंचायत मुखिया पंचम देवी की अगुवाई में शनिवार को पंचायत सचिवालय परिसर से शुरू होकर पैदल तिरंगा यात्रा निकाला गया और पूरे पंचायत का भ्रमण करते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत हर घर में तिरंगा लगाने को लेकर लोगों को जागरूक किया। बताया गया कि इस यात्रा में उपमुखिया पारो देवी,समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि पिंटू हाजरा,अन्य जनप्रतिनिधिगण समेत मध्य विद्यालय अहिल्यापुर के शिक्षक परिवार,सैकड़ों छात्र छात्राएं, आंगनबाड़ी सहिया,सेविका, सहित पंचायत के कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित थें। वहीं दासडीह पंचायत मुखिया प्रतिनिधि जितेन्द्र मंडल के अगुवाई में पंचायत के युवा वर्ग के साथ पंचायत सचिवालय से गिरिडीह – गांडेय मुख्यमार्ग होते हुए ब्लॉक परिसर गांडेय तक बाइक तिरंगा यात्रा निकाला।