नगर थाना क्षेत्र के माथाडीह में 21 वर्षीय मोनू ठाकुर ने शव फांसी के फंदे पर झूलता हुवा पाया गया।शनिवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।मृतक मोनू ठाकुर के पिता गणपत ठाकुर ने पड़ोस के ही कृष्णा ठाकुर उसके पिता महादेव ठाकुर, माता नीतू देवी और मौसी डोली देवी के ऊपर ईनके पुत्र को साजिश के तहत फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।इस बाबत मृतक के पिता गणपत ठाकुर ने बताया कि उसकी पुत्री और पड़ोस के ही कृष्णा कुमार ठाकुर के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। जिसको लेकर मोनू ठाकुर ने लड़का कृष्णा ठाकुर को समझाया बुझाया था। वही ग्रामीणों के साथ पंचायत होनी थी।आरोप है कि इसी बात को लेकर मोनू ठाकुर उनके पूरे परिवार लोगों को पंचायत में बुलाने के लिए गया था। लेकिन थोड़ी देर बाद फांसी के फंदे पर ईसका शव लटका हुआ पाया गया।इस संदेहास्पद मौत में साजिद से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पड़ोसियों पर कार्रवाई की मांग की है