राजस्थान में लड़के के घर वालों पर लड़की के पिता का नाक काटने का आरोप लगा है। घटना के बारे में बताया जाता है कि राजस्थान में बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र झापली गांव में सगाई टूटने से नाराज लड़के के परिजनों ने बुधवार तड़के लड़की के पिता पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी नाक काट दी।
फिलहाल लड़की के पिता का इलाज हो रहा है। आपको बता दें कि इस हमले में लड़के के घर वालों से करीब 10 लोग शामिल थे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।