रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गावां प्रखंड में मुसलाधार वर्षा से भारी नुकसान हुआ है। गुरुवार की रात मुसलाधार वर्षा से माल्डा पिहरा पथ में घाघरा नदी पर बना डाईभर्सन ध्वस्त हो गया। उक्त डाईभर्सन के टुटने से उक्त पथ में आवागमन बाधित हो गया है। अमतरो पंचायत के सिजुआई गांव में सोमर बेसरा का घर वर्षा के कारण गिर गया।
लगातार हो रही वर्षा के कारण बघजंत, करगो, ढोडराहा, निमाडीह समेत विभिन्न गावों में कई एकड लहलहाती धान की फसल बह गयी है। सकरी नदी के किनारे खेतों में लगे फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है।













