पचम्बा के यामाहा शोरूम में स्कूटी खरीदने शोरूम गए साइबर अपराधी को गिरिडीह के साइबर पुलिस ने गिरफ्तारी कर लिया। बता दें की गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने जैसे ही शोरूम में छापेमारी की तो एक साइबर अपराधी की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ के दौरान उसने अपने दूसरे साथी के बारे में बताया और दूसरे अपराधी की भी गिरफ्तारी हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र के साकेतपुरी कॉलोनी से की गयी। अब पुलिस आगे की छानबीन में जुटी हुई है। मामले की जानकारी एस पी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर दी।
