प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के देवघर आगमन को लेकर देवघर में बीते सोमवार की शाम को मना दीपावली। एक लाख मिट्टी के दिए जलाए गए। टावर चौक से वीआईपी चौक तक करीब दो किमी दूर तक सड़क पर बने डिवाइडर में दिया जलाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित किया गया था। लोग अपने घरों से दिया जला कर डिवाइडर पर रखा और नरेंद्र मोदी के आने की खुशियां मनाई। इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी हिस्सा लिया। वहीं महिलाओं ने बीती शाम पीएम के स्वागत के लिए शहर के विभिन्न जगहों पर रंगोली भी सजाई थी। देवघर के लोग मोदी जी के आने पर काफी उत्साहित है। चारों तरफ ख़ुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आर्मी के जवान डॉग स्क्वाड के साथ अलर्ट मोड में है।