शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो देवघर से लौटने के क्रम में सोमवार को नया परिसदन में रुके। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की।मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 2 साल से वह शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। अब जब वह स्वस्थ हुए हैं तो बाबा के दरबार में माथा टेकने गए थे। इस दौरान देवघर के रोपवे दुर्घटना स्थल पर भी गए है और घायलों का हालचाल लिया।वही लगातार बढ़ रही गर्मी के देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन करने की बात ईन्होंने की।बात चित में इन्होंने कहा कि आगामी 13 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक है। उसमें विचार किया जाएगा। वही विद्यालय 2 साल से बंद रहे हैं अब जो सिलेबस छूट गया है। खेल खेल में बच्चों को सिखाया जाएगा और जो गैप हुआ है। उसे भरा जाएगा।बताया गया कि 26 हजार जल्द ही टीचर को बहाल किया जाएगा।बताया कि 60 हज़ार पद सृजन के लिए फाइल आ चुका है। उसे भी जल्द प्रक्रिया में लाया जाएगा और खाली पदो को भी भरा जाएगा।
वहीं निजी स्कूलों के लिए एडमिशन के सवाल पर उन्होंने कहा कि निजी स्कूल कोर्ट गए थे जहां से उन्हें राहत मिली है।उसके लिए फिर से नियम बनाया जाएगा और उस नियम के दायरे में सभी को लाया जाएंगे, ताकि अभिभावकों को परेशानी ना हो।मौके पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा एसी विल्शन भेंगरा, डीआरडीए निर्देशक आलोक कुमार आदि ने बुके देकर इनका स्वागत करते हुए विभागीय चर्चा की।










