10वीं पास उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए एक बहुत अच्छा अवसर आया है। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स(सीआरपीएफ) में कांस्टेबल के 11000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कर्मचारी चयन आयोग(एसएससी) की तरफ से जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के माध्यम से सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स(सीआरपीएफ) में कांस्टेबल के 11000 पदों पर भर्तियां होंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गया है। इसमें 10वीं पास योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के माध्यम से इन पदों पर भर्तियां होंगी। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 14 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस भर्ती में शुल्क जमा करने के लिए 15 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया है।
इस सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में कांस्टेबल भर्ती में कुल 11,541 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें पुरुषों के लिए 11,299 और महिलाओं के लिए 242 पदों पर भर्तियां होंगी।