भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से शुक्रवार को टावर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बावरी के निर्देशानुसार झारखंड की निकम्मी सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। यह पुतला दहन कार्यक्रम गिरिडीह जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा रण बहादुर पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान,नगर निगम के पूर्व महापौर सुनील पासवान,उमेश दास, जिला महामंत्री प्रकाश दास जिला मंत्री दिनेश बैठा,उपमहापौर प्रकाश सेठ, नुनु लाल मरांडी, दीपक स्वर्णकार,समीर राज,संजय सिंह,विनय कुमार सिंह,चुनुकांत सहित दर्जनों भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।बताया गया कि यह कार्यक्रम साहिबगंज जिला में अनुसूचित जाति परिवार के देबू तूरी की निर्मम हत्या करने के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। जिस प्रकार साहिबगंज में शासन प्रशासन के इशारे पर दलितों की हत्या में पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं करना यह तुष्टीकरण की राजनीति को परिभाषित करती है।इसी के विरोध में आज पुतला दहन कार्यक्रम करके विरोध किया गया।बताया गया कि अगर देबू तूरी के मामले में सरकार संज्ञान नहीं लेती है तो इनकीं पार्टी पुरजोर आंदोलन करेगी।










