औरंगाबाद से देवघर जा रही एक कार शनिवार रात बेंगाबाद चौक के पास सड़क किनारे रेलिंग से टकरा गई। इसमें कार के परखच्चे उड़ गए। लेकिन कार में सवार एक महिला और एक पुरुष बाल बाल बच गए। रविवार सुबह भी छतिग्रस्त कार यहीं पर खड़ी थी।
बताया गया कि घटना के बाद जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और कार से दोनों को बाहर निकाला गया।चालक नशे में धुत था।वह चलने तक की स्थिति में नहीं था।महिला की भी स्थिति ठीक नहीं थी। लेकिन, वह कार चला रहे व्यक्ति की मदद करने की कोशिश कर रही थी।
कार चला रहे व्यक्ति को महिला सर कहकर संबोधित कर रही थी। दोनों को कार से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने पूछताछ की, तो पता चला कि कार चालक बिहार के औरंगाबाद जिले में किसी बड़े पद पर कार्यरत है। महिला उसकी सहकर्मी है।कार में सवार महिला के पति देवघर में काम करते हैं। दोनों कार से औरंगाबाद से देवघर जा रहे थे। इस दौरान बेंगाबाद चौक के पास दुर्घटना हो गई।कार में भारत सरकार, डीआईओ, औरंगाबाद का बोर्ड लगा है।