बदडीहा निवासी राजा दशरथ किसकु को मंगलवार रात 8 बजे बदड़ीहा एएनएम स्कूल के पास गोली मार दी गई। राजा दशरथ किसी विद्यालय में कार्यरत हैं और बाइक से घर जा रहे थे। तभी रास्ते में तीन बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें रोका और गाली गलौज की। विरोध करने पर हमलावरों ने सीधे उनके गले में गोली मार दी। गोली लगते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल व्यक्ति को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना की जानकारी पाते ही अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।