भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक मंगलवार को मकतपुर स्थित पूर्व विधायक के आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई।बताया गया कि बैठक में गिरिडीह विधानसभा के बूथ पालक,मंडल अध्यक्ष, एवम मंडल प्रभारी शामिल हुवे थे।बैठक का मुख्य रूप से बूथ कमिटी के गठन,एवम संगठन द्वारा दिये गए आठ कार्यक्रम के प्रभारियों को नियुक्त करना था।बैठक में आगामी 30 जनवरी तक सभी मंडल अध्यक्ष को बूथ कमिटी के गठन कर ज़िला कमिटी को समर्पण करने को कहा गया।जिस पर सभी मंडल अध्यक्ष ने सहमति प्रदान की।बैठक में पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी,जिलाध्यक्ष महादेव दुवे,महामंत्री सुभाष सिन्हा, संदीप डंगायच,सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव,संजय सिंह,मंडल अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा,अनिल वर्मा,राजेश गुप्ता,अजय सिंह,श्याम प्रसाद,संत कुमार लल्लू,विशेष आमंत्रित सदस्य रंजन सिन्हा,निर्भय सिंह,संजीत सिंह पप्पू,मोती लाल उपाध्याय, शंकु सिन्हा,गंगाधर दास,विनोद साव, रंजीत सिंह,बीरेंद्र वर्मा,नीलू सिन्हा, प्रदीप राय, सीताराम वर्मा,नवीन सिन्हा, अरविंद चन्द्र राय, अरविंद वर्णवाल मुख्य रूप से उपष्ठित थे।