भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कमिटी की घोषणा शुक्रवार को मक़तपुर स्थित पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में की गई।यहां महिला ज़िला अध्यक्ष संगीता सेठ नें इसकी आधिकारिक घोषणा की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी उपष्ठित थे।कमिटी की घोषणा पर उन्होंने कहा कि यह कमिटी पूरे समन्वय के साथ तैयार की गई है।इस कमिटी की सबसे बड़ी खासियत यह कि इसमें जुड़ी सारी महिलाएं ,महिलाओं कि समस्याओ को लेकर हमेशा मुखर रहती है।पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता हैं, पार्टी के सभी कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर अपनी उपष्ठिति दर्ज कराती है।इस कमिटी से गिरिडीह ज़िला महिला मोर्चा और भी मजबूती के साथ उभरेगी और दमदार रूप से कार्य करेगी।बताया गया कि जिला अध्यक्ष का दाइत्व पूर्व में ही संगीता सेठ को मिल चुका है।
इस कमिटि में नगर अध्यक्ष–सीमा देवी,
उपाध्यक्ष–सरिता शर्मा,अनिता यादव,कांति यादव और निक्की कुमारी को संयुक्त रूप से बनाया गया।वहीं महामंत्री– उषा शर्मा व सावित्री देवी को बनाया गया।मंत्री का भार गुड़िया देवी,मंजू देवी और सुनैना देवी को दिया गया।
कोषाध्यक्ष–कंचन देवी बनाई गई वहीं,मीडिया प्राभारी– रुनिता देवी और सह मीडिया प्राभारी–मंजू देवी को बनाया गया।इधर
सोशल मीडिया का प्राभारी–अंजना मिश्रा को दिया गया।इसी तरह कार्यसमिति सदस्य के रूप में 27 महिलाओं के नामों की घोषणा की गई।










