भाकपा माले की ओर से शनिवार को झंडा मैदान में एक दिवसीय धरना दिया गया।धरना के बाद पपरवाटांड़ डीसी ऑफिस पहुँच कर जिले के डीसी से मिलकर इस संबंध में ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल राज्य तथा केंद्र सरकार को पत्र लिखने का आग्रह किया गया।
धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी विधायक विनोद सिंह ने कहा कि, एक तरफ देश आजादी की 75 में वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है, लेकिन ठीक इसी समय गिरिडीह जिले के 350 से भी अधिक गांव सड़क की सुविधा से वंचित हैं। भाजपा की तत्कालीन सरकार के शासनकाल में गिरिडीह जिले के इन वंचित गांवों की सूची केंद्र सरकार को नहीं भेजे जाने के कारण सड़क की स्वीकृति तथा राशि नहीं मिलने के कारण ये गांव उपेक्षित रहे हैं।
श्री सिंह ने कहा कि, हम गिरिडीह जिला प्रशासन से इन तमाम गांव के सूची तत्काल सरकार को भेज कर इन्हें स्वीकृत कराने का आग्रह करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला सचिव पूरण महतो तथा संचालन पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य सीताराम सिंह ने किया,धरना कार्यक्रम को पूर्व विधायक राजकुमार यादव,पार्टी नेता राजेश यादव, उस्मान अंसारी, अशोक पासवान, राजेश सिन्हा, भोला मंडल, पवन महतो, किशोरी अग्रवाल, रामकिसुन यादव, जयनारायण यादव सहित कई अन्य ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोवर हसन बंटी, कौशल्या दास, रामू बैठा, नागेश्वर महतो, प्रीति भास्कर, सरिता साव, सरिता महतो, लालमणि यादव, मनोज पांडे, मुश्ताक अंसारी, हरेंद्र सिंह, अखिलेश राज, उज्ज्वल साव, नौशाद अहमद चांद, शिवनंदन यादव, शंभू ठाकुर, रामलाल मुर्मू, मनोज यादव, सनातन साव, सोनू रवानी, नासिर शेख, शमीम शेख, रेखा अग्रवाल, कामेश्वर यादव, एकलव्य उजाला, रीतलाल वर्मा समेत अन्य मौजूद थे।