गावां प्रखंड स्थित हड़हड़ा के ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केन्द्र लगातार बंद रहने को लेकर विरोध किया है। गांव के दर्जनों ग्रामीण बंद पड़े केन्द्र के पास जमा हुए व विरोध किया। उपस्थित ग्रामीणों का कहना था कि पिछले लगभग छह माह से केन्द्र पूरी तरह बंद है। सेविका नीतु देवी से केन्द्र खोलने का कई बार आग्रह भी किया गया लेकिन उसके द्वारा केन्द्र का संचालन नहीं किया जा रहा है। केन्द्र में बच्चों के लिए जो भी सामग्रियां आती है उसे भी सेविका के द्वारा वितरित नहीं किया जा रहा है।
मामले में ग्रामीणों ने बीडीओ से कार्रवाई की मांग की है। विरोध करने वालों में बाल मुखिया प्रीति कुमारी, सहायिका चिना देवी,उमेश यादव, अनील प्रसाद यादव, मंजू देवी, दुलारी देवी, उषा देवी, सोनिया देवी,जनकवा देवी, प्रकाश , सुरेश यादव,शक्ति प्रसाद यादव, लक्ष्मी प्रसाद यादव , फुलवंती देवी एवं शरजहां खातुन समेत दर्जनों ग्रामीणों हैं। इधर, सेविका नीतू देवी ने कहा कि हमेशा आंगनबाड़ी खुलता है। आंगनबाड़ी बंद रहने का आरोप बेबुनियाद है।
मामले में बीडीओ महेन्द्र रविदास ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जायेगी।