जे एम एम नेता नारायण यादव आजसू पार्टी में शामिल होने से आजसू कार्यकर्ताओ ने किया खुशिया जाहीर
तिसरी प्रखंड के अग्रवाला हाई स्कूल में बुधवार दोपहर को आजसू पार्टी कार्यकर्ताओ के द्वारा एक बैठक किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह उपस्थित थे इस बैठक सामूहिक उद्देश्य यह था कि जेएमएम के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नारायण यादव सहित कई नए लोगो को आजसू में सदस्यता लेने पर बधाई व जोरशोर से स्वागत की गई।व एक दूसरे को मलार्पण कर मिठाई खिलाया गया जिसका अध्यक्षता अशोक सिंह और संचालन रंजीत कुमार ने किया। बैठक के दौरान केंद्रीय सचिव दिनेश राणा ने कहा की जेएमएम के वरिष्ठ नेता नारायण यादव छोड़ कर आजसू पार्टी में शामिल हुए और आजसू पार्टी को तिसरी प्रखंड में ओर बेहतर ढंग से मजबूत बनाने को लेकर आज तिसरी में आजसू के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया गया। आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा 1932 की खातियान लागू करने व स्थानीयए नीति लागू करने का मांग किया गया ओर 14 अप्रैल को प्रत्येक जिला मुख्यालय में जेल भरो अभियान को सफल बनाने के लिए आजसू पार्टी के कार्यकर्ता तैयार है। साथ ही जेएमएम पार्टी का पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नारायण यादव का आगमन आजसू पार्टी में हुई है इससे तिसरी आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष व्याप्त है। इधर आजसू पार्टी के नेता नारायण यादव ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा में भ्रष्ट नेताओं के द्वारा अधिकारियों से पैसा धमका कर वसूली किया जाता है जब अधिकारियों से पैसा वसूलने से गरीबों लोगो की दुविधाओं बढ़ जाती है क्योंकि इसी के कारणों से अधिकारियों लोग भी बिना वसूली का कोई काम नहीं करना चाहते हैं आजसू पार्टी गरीब गुरूबो का पार्टी है। जब से आजसू पार्टी में ज्वॉइन किया हूं मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मौके पर बलवीर यादव,शंकर यादव,बिकास रविदास,जितेंद्र तुरी,महताब अंसारी,आशिक अंसारी,किशोर कुमार,रामचंद्र तुरी आदि आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे।










