गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में एक पिता अपने ही बच्चे को किडनैप कर भाग रहा था। लेकिन तभी स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। बताया गया की पचम्बा थाना इलाके के कल्याणडीह निवासी उत्तम कुमार विश्वकर्मा अपने बेटे और साथ में पड़ोस के रहने वाली रिमझिम सावन के पांच साल के बेटे देवेश कुमार को बाइक पर बिठाकर स्कूल जा रहे थे। उसी दौरान वह जैसे ही पचम्बा हाई स्कूल के पास पहुंचे तो एक बिना नंबर की कार ने उत्तम की बाइक को ओवरटेक कर रोका। और कार से तीन आदमी नीचे उतर कर उत्तम से दोनों बच्चे को छीनने लगे। इसी बीच धनंजय कार से उतरा और अपने बेटे देवेश कुमार को कार में बैठा कर भागने लगा तभी स्थानीय लोगो ने कार का पीछा करते हुए धनंजय को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। लोगों ने साथ में कार भी तोड़ डाला।
क्या है मामला
धनंजय ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कल्याणडीह की रहने वाली रिमझिम सावन के साथ वर्ष 2114 में हुई थी। शादी के बाद दोनों का एक बेटा हुआ। 2020 से रिमझिम अपने मायके में रही हैं और बच्चा भी उसी के साथ रहता है। उसे बच्चे का मोह यहां खींच लाया था, इसलिए वह बच्चे अपने साथ अपना बच्चा लेकर जा रहा था। लेकिन लोगों ने इसे अपहरण समझ लिया। इधर, रिमझिम का कहना है कि उसके साथ उसका पति मारपीट करता था। इसी वजह से उसे मुकदमा करना पड़ा। वह 2020 से अपने मायके में बच्चे के साथ रह रही हैं। उसका मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा है. कहा कि उसका पति जबरन ही उसके बेटे को उठाकर ले जाना चाहता है।