अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गिरिडीह के द्वारा संघ कार्यालय में बैठक आयोजित की गई जिसमे प्रवासी के रूप में प्रदेश सह मंत्री सुभम राय मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह संगठन छात्रों से प्रारंभ हो, छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु एक एकत्र छात्र शक्ति का परिचायक है। विद्यार्थी परिषद् के अनुसार, छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। विद्यार्थी परिषद् का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है। स्थापना काल से ही संगठन ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है उन्होंने बताया कि किस प्रकार एबीवीपी के कार्यकर्ता 365 दिन छात्र-छात्राओं के लिए परिश्रम करते हैं। मौके पर विश्वविद्यालय सहसंयोजक कृष्ण त्रिवेदी जी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने छात्र-हित से लेकर भारत के व्यापक हित से सम्बद्ध समस्याओं को बार-बार ध्यान दिलाया है। आज के समय में एबीवीपी सभी शैक्षणिक संस्थानों में कार्य कर रही है ,वर्तमान समय में एबीवीपी के कई कार्यक्रम है जिसने परिसर चलो, इस दौरान संगोष्ठी आयोजित कर युवाओं को प्रेरित कर समाज और देश के हित के लिए कार्य करना। मौके पर विश्वविद्यालय सह संयोजक- कृष्ण त्रिवेदी, जिला संयोजक- विजय ओझा, छात्रा प्रमुख विशाखा जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बबलू यादव, प्रदेश जनजातीय सह प्रमुख मंटू मुर्मू , गिरिडीह काॅलेज अध्यक्ष – ऋषि त्रिवेदी, काॅलेज मंत्री – नीरज चौधरी, लंगटा बाबा काॅलेज अध्यक्ष – सुजल कुमार काॅलेज उपाध्यक्ष – नितिश तिवारी, गुलशन कुमार , निखिल सिंह, अंकुश कुमार, लोकेश कुमार,निखिल सिंह, आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे ।