बगोदर, गिरिडीह: गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक सामाजिक कार्यकर्ता की ह,त्या से सनसनी फैल गई। हेसला स्थित जीटी रोड के सर्विस रोड के कपसा मोड़ के पास मिथिलेश यादव का खू,न से लथपथ श,व मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गो,ली मारकर ह,त्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
कपसा मोड़ के पास मिला श,व
बताया जा रहा है कि मिथिलेश यादव का श,व अहले सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला। श,व की स्थिति देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
देर रात ह,त्या की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात देर रात अंजाम दिए जाने की आशंका है। हालांकि ह,त्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटना में इस्तेमाल ह,थियार को लेकर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार और थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।
एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने कहा कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वारदात को अंजाम देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोग अपराधियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना के विरोध में नेशनल हाईवे को भी जाम कर दिया गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।
विधायक और पूर्व विधायक पहुंचे घटनास्थल
घटना की जानकारी मिलने के बाद बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो और पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने भी घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मौके पर पहुंचे कई जनप्रतिनिधि और नेता
घटनास्थल पर प्रमुख आशा राज, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, भाकपा माले नेता रामेश्वर यादव समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और नेता मौजूद रहे। लोगों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
ह,त्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। ह,त्या का कारण क्या था, वारदात में कितने लोग शामिल थे और मिथिलेश यादव की हत्या किसने की—इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएंगे।











